9 अगस्त को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की उपस्थिति में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा इंदौर नगर और ग्रामीण की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड, मधु वर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता आदि शामिल हुए।