डीग शहर में 9 अगस्त 2026 को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम फर्स्ट और रीको फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य करेगा, जिसके कारण सुबह से दोपहर तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। विभाग के अनुसार यह मेंटेनेंस कार्य सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस दौरान विद्युत लाइनों और तंत्र की जांच व आवश्यक मरम्मत की जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखना है। मेंटेनेंस कार्य से नई सड़क, लोहा मंडी, पुरानी डीग, गोवर्धन गेट, धोबी मोड़, पुराना बस स्टैंड, नगर रोड,