कानपुर देहात में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन का विशेष अभियान जारी है। इसी कड़ी में 23 जून की दोपहर से 24 जून तक निदेशालय लखनऊ की टीम और खान विभाग ने कानपुर-झांसी राजमार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए नौ वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 5.20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर निदेशालय लखनऊ की टीम और खान अधिकारी सुभाष सिंह ने यह संयुक्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान लगभग 150 वाहनों की जांच की गई। इनमें