9 छक्के, 6 चौके... DPL में यश धुल ने जड़ा तूफानी शतक, द‍िग्वेश राठी को भी स‍िखाया सबक

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में यश धूल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में नाबाद 100 रन ठोक दिए. इस दौरान उन्होंने दिग्वेश राठी के एक ओवर में 23 रन बटोरे और सेन्ट्रल दिल्ली किंग्स को पुरानी दिल्ली पर 9 विकेट से शानदार जीत दिलाई. यह DPL में यश धूल का तीसरा शतक है.