सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 9 अगस्त को सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित रत्न सेन इंटर कॉलेज में संभावित दौरा प्रस्तावित है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से अभी आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री के दोपहर 12 बजे के बाद बांसी पहुंचने की संभावना है। संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंच सकते हैं। यहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार