उज्जैन में राशन दुकान संचालकों ने 90 से 200 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन बढ़ाने की मांग की, 1 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

उज्जैन में उचित मूल्य दुकान संचालकों और महिला स्व-सहायता समूहों ने कमीशन बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। दरअसल संचालकों ने मौजूदा ₹90 प्रति क्विंटल कमीशन को बढ़ाकर कम से कम ₹200 करने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर 1 अक्टूबर से राशन दुकानों पर ताला लगाने और अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। बता दें कि जिले में करीब 800 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं। संचालकों के अनुसार हर दुकान से औसतन 500 उपभोक्ता जुड