गढ़वा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बाना में लायंस क्लब गढ़वा ओसम, राधा लक्ष्मी ट्रस्ट एवं राधिका नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 90 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान आंखों से संबंधित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भी पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई। जांच में 27 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। सभी चिन्हित मरीजों का आगामी 23 सितंबर को राधिका नेत्रालय, चिरौंजिया में लैंस प्रत्यारोपण विधि से निशुल्क ऑपरेशन किया जाए