सिरोही के शिवगंज में राजस्थान पेंशनर समाज की मासिक बैठक के बाद आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 90 पेंशनरों एवं अन्य लोगों का हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ईसीजी और नेत्र परीक्षण किया गया। बैठक में पेंशनरों को RGHS, आयकर रिटर्न, IFMS वर्जन 3.0, पेंशन संबंधी समस्याओं और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी गई। मासिक बैठक में हुआ स्वागत और महत्वपूर्ण चर्चा रविवार सुबह 10:30 बजे पेंशन भवन में आयोजित राजस्थान पेंशनर समाज शिवगंज की मासिक बैठक की अध्यक्षता रघुनाथ मीना