एसएमएस में लगी 90 लाख की हाईटेक ECoG मशीन:दिमाग पढ़कर बताएगी मिर्गी कहां है, सिर्फ उसी हिस्से की होगी सर्जरी

एसएमएस अस्पताल में मिर्गी के दवाओं से ठीक न होने वाले मरीजों की जांच और इलाज के लिए 128 चैनल की हाईटेक ECoG मशीन लगाई गई है। 90 लाख रुपए की मशीन न्यूरोलॉजी विभाग में स्थापित की गई है। इससे डॉक्टर दिमाग की सतह से सीधे इलेक्ट्रिक रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। इससे यह पहचानना आसान होगा कि मिर्गी का दौरा दिमाग के किस हिस्से से शुरू हो रहा है। इसके साथ दो वीडियो EEG और एक पोर्टेबल EEG मशीन भी इंस्टॉल की गई है। पोर्टेबल से वार्ड के बेड पर ही EEG जांच हो सकेगी। जांच का शुल्क राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की