'तारक मेहता' में एक्टिंग का सपना, घर से भागकर 900KM दूर मुंबई पहुंचा नाबालिग, प्रोड्यूसर असित मोदी का आया रिएक्शन

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनने की चाह में मध्य प्रदेश का एक 16 साल का लड़का बिना बताए 900 किलोमीटर का सफर तय कर मुंबई पहुंच गया. इस चौंकाने वाली घटना के बाद शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का रिएक्शन आया है.