नई दिल्ली. साल 1999 में आई फिल्म 'जानम समझा करो' का टाइटल ट्रैक अपने दौर का एक कल्ट और चार्टबस्टर गाना है. इस गाने को संगीतकार अनु मलिक ने बेहतरीन म्यूजिक से सजाया है. अनु मलिक और हेमा सरदेसाई की आवाज से सजे इस गाने ने उस समय युवाओं के बीच धूम मचा दी थी. गाने के वीडियो में सलमान खान का कूल, बेपरवाह और चार्मिंग लुक देखने को मिलता है, जबकि उर्मिला मातोंडकर अपनी खूबसूरती, बेहतरीन डांसिंग स्किल्स और ग्लैमरस अदाओं से स्क्रीन पर आग लगाती नजर आती हैं. नाइट क्लब के बैकग्राउंड पर फिल्माए गए इस गाने में द