90W साउंड और 6 घंटे का प्लेटाइम, भारतीय कंपनी ने लॉन्च किया चिपकने और अलग हो जाने वाला पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर

भारतीय ब्रैंड पोर्ट्रोनिक्स ने एक ऐसा पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर लॉन्च किया है जिसके साथ मिलने वाले 2 सैटेलाइट स्पीकर्स उससे चुंबक की तरह चिपक जाते हैं और अलग हो जाते हैं। यह उन लोगों के लिए ऑप्शन है जो मनोरंजन के लिए अच्छे साउंड वाला पोर्टेबल स्पीकर ढूंढ रहे हैं।