अभिषेक शर्मा का तूफानी कमबैक: घरेलू मैच में मचाया गदर, महज 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, जड़े 25 छक्के और 15 चौके

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इन दिनों अपने खराब फॉर्म और फ्लॉप प्रदर्शन के चलते लगातार आलोचनाओं के घेरे में थे, लेकिन उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करते हुए आलोचकों को अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है। पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट सीनियर मुकाबले में खेलते हुए बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने मैदान के चारों तरफ रनों की ऐसी सुनामी लाई कि देखने वाले दंग रह गए। अमृतसर सीनियर टीम की तरफ से खेलते हुए अभिषेक ने तरन तारन के खिलाफ मात्र 91 गेंदों का सामना करते हुए ऐतिहा