जर्मनी फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा:डेनिज उंदाव ने 94वें मिनट में दागा विनिंग गोल; आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया

चार बार की चैंपियन जर्मनी ने टोरंटो में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप मैच में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर नॉकआउट में जगह पक्की कर ली। जर्मनी एक समय 0-1 से पीछे था, लेकिन सब्स्टीट्यूट डेनिज उंदाव ने दूसरे हाफ में दो गोल कर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने 68वें मिनट में बराबरी का गोल किया और फिर 94वें मिनट में विजयी गोल दागा। केसी ने दिलाई थी शुरुआती बढ़त आइवरी कोस्ट ने 30वें मिनट में कप्तान फ्रैंक केसी के गोल से बढ़त बनाई थी और पहले हाफ तक 1-0 से आगे रही। इससे पहले 22वें मिनट में जर्मनी का अलेक्सांद्र पावलोव