कंबोडिया ने एचआईवी के खिलाफ बड़ी बाधा पार कर ली है। पिछले वर्ष एचआईवी उपचार के लिए निर्धारित 95-95-95 लक्ष्य हासिल कर लिया है और वर्ष 2030 तक एड्स को सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरे के रूप में समाप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्री चियांग रा ने दी।