Urtopia की ओर से नई ईलेक्ट्रिक बाइक Carbon Atom को लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ओर से पेश की गई एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक है। यह वजन में हल्की है लेकिन दावा किया गया है कि बिल्ड स्ट्रॉन्ग है। ई-बाइक में 750 W की मोटर लगी है। यह 802Wh बैटरी से लैस होकर आती है।