बालाघाट में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मिलकर दो अलग-अलग गांवों से करीब 957 ट्रॉली अवैध रेत जब्त की है। यह पूरी कार्रवाई बुधवार की दोपहर लालबर्रा के मौसमी गांव और बालाघाट के कुम्हारी गांव में की गई। दरअसल, जिले में इस समय रेत खदान का कोई ठेका नहीं है, फिर भी नदियों से धड़ल्ले से रेत निकालकर गांवों में डंप की जा रही थी। शाम को जब खनिज अधिकारी से बात हो पाई, तब जाकर मामले की पूरी जानकारी सामने आई। सरकारी जमीन और गांवों में मिला रेत का भारी स्टॉक अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन और भंडारण को