'बहुत दुख हुआ जब 97 में आउट हुआ' वैभव सूर्यवंशी के फैन हैं बॉबी देओल, राजस्थान रॉयल्स है फेवरेट

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में एक बड़ा धमाका देखने को मिला. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए 15 साल के सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ तबाही मचा दी. उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की बेहद तूफानी और ताबड़तोड़ पारी खेलकर हर किसी को हैरान कर दिया. राजस्थान के फैन बॉबी देओल वैभव के सेंचुरी न बना पाने से दुखी हुए. वे बोले, 'कमाल है वो. उसको नजर न लगे. जब कोई ऐसा खेलता है, तो कभी-कभी अपनों की भी नजर लग जाती है. जिस तरह खेल रहा है, खेलता रहे. ज्यादा सोचे न