बुलंदशहर में तीसरे दिन भी झमाझम बारिश:9°C लुढ़का पारा, शहर के कई इलाकों में जलभराव; अगले 6 दिनों तक जारी रहेगा मौसम का मिजाज

बुलंदशहर में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण उमस और गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी एक ही दिन में ताप