Aadhaar Email Update: 1 जुलाई से आधार ऐप में जुड़ेगा नया फीचर, 6 महीने तक फ्री में अपडेट कर पाएंगे ईमेल एड्रेस, समझें शर्तें

Free Aadhaar Update: 1 जुलाई से आप UIDAI की आधार ऐप पर मोबाइल नंबर और धर का पता अपडेट करने के अलावा अपना ईमेल एड्रेस लिंक या अपडेट कर सकेंगे। खास बात है कि यह सर्विस 1 जुलाई से 6 महीने के लिए फ्री रहेगी। गौर करने वाली बात है कि यह सर्विस सिर्फ आधार ऐप पर ही मुफ्त में मिलेगी। आधार केंद्र या वेबसाइट से ईमेल एड्रेस अपडेट करने पर 75 रुपये की फीस लगेगी।