Aaj Ka Kark Rashifal, 7 June 2026 : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लग्नेश चंद्रमा आज आठवें भाव में हैं। यह ग्रहण योग मन को विचलित कर सकता है और अचानक घटनाएं ला सकता है। लेकिन एक बड़ी शुभ खबर यह है कि चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी शुक्र कल कर्क में प्रवेश करेंगे जहां उच्च बृहस्पति पहले से विराजमान हैं। यह आने वाले दिनों में घर और लाभ दोनों के लिए बेहद शुभ संकेत है।