आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal) 8 अगस्त 2026 : आज बुध का पुष्य में होना आपके लिए बना रहा है यात्रा के योग

Aaj Ka Kark Rashifal, 8 August 2026 : आपके राशि स्वामी वैसे तो आज के दिन अपने प्रिय नक्षत्र में भ्रमण करते हुए मन में कुछ कल्पनाओं को जन्म देने वाले हैं। पर इसके साथ ही बुध का नक्षत्र गोचर आपके लिए यात्रा का संयोग भी बना रहा है इस दौरान अपने खर्च पर रखें कंट्रोल क्योंकि शनि देने वाला है खर्च की अधिकता। अपनी बचत को जितना रखेंगे उतना आपके लिए स्थिति बेहतर रहने वाली है।