Aaj Ka Mesh Rashifal : किसी से होगी मुलाकात, ये 45 मिनट सबसे शुभ...मेष राशि वालों के लिए आज दुर्लभ संयोग

Aaj Ka Mesh Rashifal 22 June 2026 : आज मेष राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. प्यार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 7:07 से लेकर 8:52 तक रहेगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11:53 से लेकर 12:49 तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और लक्ष्य के प्रति समर्पित प्रदान करेंगे. दूर रहने वाले साथी को सुखद संवाद से अच्छा महसूस होगा. अविवाहित जातकों की किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है.