Rajasthan Ka Mausam: राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश के साथ ही मानसून की भी रफ्तार बढ़ने लगी है और आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए बड़ा अपडेट जारी किया है. 2 जुलाई से राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में बारिश का दौर तेज होने के संकेत हैं. कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. पूर्वी राजस्थान के 24 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में भी तेज हवा और हल्की बा