Horoscope Today 26 June 2026 : 26 जून 2026 को चंद्रदेव तुला राशि में विशाखा नक्षत्र में आ गए हैं, जो देवगुरु बृहस्पति और इंद्र का नक्षत्र है। यह लक्ष्य पर केंद्रित महत्वकांक्षा और जुनूनी दृढ़ निश्चय का नक्षत्र है। चंद्रदेव तुला-वृश्चिक गांडांत के करीब है। इसलिए शाम के वक्त सावधानी बरतनी जरूरी है। शुक्रदेव पुष्कर नवांश में हैं और गुरु पुष्यामृत योग का लाभ आज भी मिल रहा है। कर्क राशि में तीन बड़े ग्रहों की युति से कर्क राशि वालों का भाग्य चमकेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का आपका भविष्यफल।