Aaj Ka Singh Rashifal,5 June 2026 : सिंह राशि के लग्नेश सूर्यदेव आज वृषभ राशि में रोहिणी नक्षत्र में दसवें भाव में विराजमान हैं। वृषभ शत्रु राशि है लेकिन दसवां भाव सूर्य का दिगबल स्थान है यह दोनों बातें मिलकर करियर में संघर्ष और पहचान एक साथ देती हैं। योगकारक मंगल मेष में भरणी नक्षत्र में नौवें भाव में अपनी राशि में हैं भाग्य के भाव में योगकारक ग्रह का बल भाग्य को अनुकूल बनाता है। बुध और शुक्र ग्यारहवें भाव में लाभ और सामाजिक संपर्क आज अच्छे रहेंगे।