आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal) 7 जून 2026 : लाभ के बन रहे योग, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Aaj Ka Tula Rashifal, 7 June 2026 : तुला राशि वालों के लिए आज लाभ के योग हैं। लेकिन इस लाभ का पूरा फल तभी मिलेगा जब मन स्थिर रहे। लग्नेश शुक्र आज मिथुन के अंतिम अंशों से कल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे जहां उच्च बृहस्पति विराजमान हैं। यह दसवें भाव में यह युति करियर और प्रतिष्ठा के लिए बेहद शुभ है। पांचवें भाव में चंद्रमा और राहु का ग्रहण योग मन को चंचल कर सकता है।