'मैं बहुत मशहूर था, वो नहीं': Abhijeet Sawant ने की Arijit Singh के शुरुआती दिनों से अपने करियर की तुलना

रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' के पहले सीज़न के विजेता अभिजीत सावंत ने हाल ही में अपने और बॉलीवुड के दिग्गज प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह के करियर ग्राफ को लेकर बेबाक चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस तरह रियलिटी शो जीतने के बाद उन्हें तो रातों-रात बेतहाशा लोकप्रियता मिल गई थी, लेकिन अरिजीत का शुरुआती सफर गुमनामी और कड़ी मेहनत से भरा रहा। उन्होंने कहा कि उनकी पॉपुलैरिटी, जर्नी और उन पर आए दबाव एक जैसे नहीं थे। जहाँ 'इंडियन आइडल' सीज़न 1 जीतने के बाद अभिजीत घर-घर में पहचाने जाने लगे, वहीं अरिजीत सालों तक ला