भारतीय रेलवे के वातानुकूलित यानी एसी कोच (AC Coaches) में सफर करते समय कई यात्रियों के साथ यह समस्या अक्सर देखने को मिलती है कि रात के वक्त बोगी का तापमान जरूरत से ज्यादा ठंडा हो जाता है। खासकर 3rd AC और 2nd AC में खिड़की या एसी वेंट के पास वाली बर्थ पर सोने वाले यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को दिए गए एक कंबल में भी कंपकंपी महसूस होने लगती है। ऐसे में अधिकांश मुसाफिरों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या कोच अटेंडेंट से दूसरा कंबल मांगा जा सकता है और क्या इसके लिए कोई अतिरिक्त पैसा या चार्ज चुका