20 साल तक अपने रोबोट्स को सिर्फ फैक्ट्रियों तक सीमित रखने वाली LGने कहा है कि वह अब 'फिजिकल एआई' को घरों में लेकर जाएगी। इसकी शुरुआत LG CLOiD से होगी जो कंपनी का घरेलू रोबोट है। यह फ्रिज से दूध निकाल सकता है। ओवन में ब्रेड गर्म करता है। मशीन में सूखे कपड़ों को फोल्ड करके उन्हें संभाल सकता है।