सक्ती जनपद पंचायत में ACB की कार्रवाई: CEO समेत 3 लोग 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 12 लाख की चेक पास कराने के बदले 2 लाख की मांग

Sakti ACB Trap: छत्तीसगढ़ के सक्ती में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित तीन लोगों को घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले 2 लाख रुपये कमीशन मांगा गया था, जिसकी दूसरी किश्त लेते समय एसीबी ने जाल बिछाकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। 12 लाख रुपये का चेक जारी के बदले घूस की फरमाइश मामले के अनुसार जनपद पंचायत सक्ती में 12 लाख रुपये का चेक जारी करने के बदले में 2 लाख रुपये घूस की मांग की ग