ADAS फीचर, बेहतर माइलेज... नए अवतार में आ रही है प्रीमियम हैचबैक Hyundai i20

हुंडई अपनी पॉपुलर हैचबैक i20 को नए अवतार में लाने वाली है. नेक्स्ट जनरेशन Hyundai i20 का पहला टीजर जारी हो गया है. हालांकि, ये टीजर भारतीय बाजार के लिए नहीं है. कार नए डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकती है. आइए जानते हैं अपकमिंग हुंडई आई20 में क्या कुछ खास होने वाला है.