मार्केट में आ रहा धांसू ADV स्कूटर! 157cc इंजन और एडवेंचर लुक के साथ Aerox 155 से होगी टक्कर

भारतीय बाजार में प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट जल्द और रोमांचक होने वाला है. Honda अपने एडवेंचर-स्टाइल मैक्सी स्कूटर ADV 160 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को सीधी चुनौती दे सकता है. 157cc लिक्विड-कूल्ड इंजन, एडवांस सेफ्टी फीचर्स, बड़ा स्टोरेज और दमदार डिजाइन के साथ ये स्कूटर यूथ और टूरिंग पसंद करने वालों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकता है.