Agra News: अब आगरा लैब में भी हासिल किए जा सकेंगे माइटोकांड्रिया से डीएनए
माइटोकांड्रिया से डीएनए हासिल करने वाले उच्च तकनीकी क्षमता वाले उपकरणों से आगरा फोरेंसिक लैब भी लैस हो गई है. यह प्रदेश की तीसरी लैब है जिसमें उक्त तकनीक से डीएनए हासिल करने की सुविधा होगी.