Agra News: विविधा क्रिकेट अकादमी जीता, समर्थ चौहान बने मैच के नायक
विविधा क्रिकेट अकादमी की ओर से पालीवाल पार्क स्थित मुफीद ए आम कॉलेज के मैदान में आयोजित तीन मैचों की शृंखला के दूसरे मुकाबले में विविधा क्रिकेट अकादमी ने एसबीएस को 43 रन से पराजित कर दिया।