अब सैटेलाइट और AI रखेंगे फसलों पर नजर, बुवाई-कटाई से लेकर पैदावार तक मिल सकेगी जानकारी

शोधकर्ताओं ने SICKLE नाम का नया मल्टी-सैटेलाइट डेटासेट विकसित किया है, जिसकी मदद से AI मॉडल फसलों की पहचान, बुवाई-कटाई की अवधि और पैदावार का अनुमान लगाने में सक्षम हो सकते हैं. इसमें करीब 2.09 लाख सैटेलाइट इमेज और 388 कृषि प्लॉट से जुटाई गई जानकारी शामिल है.