पटना में AI समिट का शानदार आगाज, सीएम सम्राट ने युवाओं से की अपील- 'बिहार में ही बनाएं रोजगार के अवसर'

पटना में आयोजित एआई समिट 2026 में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को एआई हब बनाने का बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि एआई तकनीक से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग में बड़ा बदलाव आएगा. सरकार जल्द ही नई नीति लाने की तैयारी में है, जिससे राज्य के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.