खेती में AI का नया दौर! भारत-नीदरलैंड मिलकर किसानों के लिए तैयार करेंगे स्मार्ट सॉल्यूशन

भारत और नीदरलैंड कृषि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं. दोनों देश किसानों के लिए AI आधारित समाधान, नई बीज तकनीक और जलवायु अनुकूल खेती पर मिलकर काम करेंगे. डच राज्य सचिव सिल्वियो एर्केंस ने कहा कि तकनीकी सहयोग से किसानों की आय बढ़ाने और खेती को जलवायु बदलाव व वैश्विक चुनौतियों के लिए मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.