AI की रेस में पिछड़ जाएगा भारत? नई रिपोर्ट में दावा- सॉफ्टवेयर नहीं, अब मशीनों और बिजली से मिलेगी जीत

AI: MUFG की रिपोर्ट के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में अब जंग सॉफ्टवेयर या ऐप्स के बजाय फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे एडवांस चिप्स, डेटा सेंटर्स और बिजली को लेकर होगी। भारत पर इस रेस में पीछे छूटने का खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि एआई निवेश के मामले में भारत अपने कॉम्पिटिशन से काफी पीछे है।