बिहार AI और डिजिटल इनोवेशन का नया हब बनने की ओर, नीतीश मिश्रा ने प्रवासी बिहारियों से किया निवेश का आह्वान

NEWS PR डेस्क: पटना, 23 मई 2026: बिहार अब सिर्फ श्रमिक शक्ति देने वाला राज्य नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में देश का बड़ा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब बनेगा। यह बात सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय ‘बिहार एआई समिट-2026’ के उद्घाटन के दौरान कही।