तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के बाद AI ने भरा बिजली बिल, 1 प्रॉम्प्ट से हुआ काम, QR कोड स्कैन करते ही मिली रसीद

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब इंसान के रोजमर्रा के कामों को बेहद आसान और ऑटोमैटेड बना रहा है। हाल ही में मंथन नाम के एक यूजर द्वारा AI के जरिए IRCTC से तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के बाद, एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक महिला ने बिना लैपटॉप को छुए एआई की मदद से बिजली बिल भरा है।