काशी विश्वनाथ धाम के 'ब्लाइंड स्पॉट्स' पर लगेंगे AI कैमरे:मंदिर न्यास ने बैठक कर लिया निर्णय, सालभर में 137 देश के श्रद्धालु पहुंचे

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और उसके भव्य कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक चाक-चौबंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। परिसर में पहले से मौजूद एआई बेस्ड कैमरों और सुरक्षा उपकरणों के अलावा, अब कुछ चिन्हित 'ब्लाइंड स्पॉट्स' पर नए और अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। यह निर्णय दर्शनार्थियों की लगातार बढ़ती संख्या और सुरक्षा समिति के प्रस्ताव के बाद लिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक मंदिर में 325 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो सभी चल रहे हैं। मंदिर में चिह्नित किए गए हैं ब्लाइंड स्पॉट्स इस संबंध म