क्या AI से 2030 तक खत्म हो जाएगी दुनिया? Nvidia के CEO ने कहा- संभावना 0 प्रतिशत

एनवीडिया के सीईओ जेनसेन ह्वांग ने AI से दुनिया के खत्म होने की आशंका को 0 प्रतिशत बताया है, जबकि कई अन्य टेक दिग्गज AI की अनियंत्रित वृद्धि पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। ह्वांग का मानना है कि AI को सुरक्षित रूप से प्रबंधित किया जा सकता है और इसकी प्रगति को धीमा नहीं करना चाहिए, हालांकि सुरक्षा से समझौता नहीं होना चाहिए।