एमजेपीआरयू में एमएससी फिजिक्स प्रवेश शुरू:क्वांटम टेक्नोलॉजी, AI सहित भविष्य की तकनीकों पर होगा फोकस

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) के भौतिक विज्ञान विभाग ने एमएससी (भौतिकी) में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह पाठ्यक्रम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कम्प्यूटिंग और नैनो टेक्नोलॉजी जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के दौर में भौतिक विज्ञान की बढ़ती उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रो. सलीम खान ने बताया कि वर्तमान में विज्ञान और तकनीक की लगभग हर बड़ी उपलब्धि के मूल में भौतिक विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। विश्वविद्यालय का एमएससी भौतिक