आपकी आवाज, आपका चेहरा... सब खतरे में! AI से हो रही डिजिटल ठगी पर CERT-In की बड़ी चेतावनी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल तकनीकी सुविधा का माध्यम नहीं रह गया है। भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने चेतावनी दी है कि AI आधारित साइबर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं और ठग अब लोगों की आवाज व चेहरे तक का इस्तेमाल कर डिजिटल अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।