एंथ्रोपिक के AI मॉडल क्लॉड में वॉइस मोड फीचर मौजूद है, जिससे यूज़र टाइप करने के बजाय बोलकर सवाल पूछ सकते हैं। यह सुविधा मोबाइल ऐप, डेस्कटॉप ऐप और वेब पर उपलब्ध है। वॉइस मोड में अब हाइकू के अलावा सॉनेट और ओपस जैसे ज्यादा शक्तिशाली मॉडल भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इसके जरिए कनेक्टेड ऐप्स से जानकारी लेकर जवाब भी दिए जा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे आसानी से कैसे इस्तेमाल करें और जरूरी सेटिंग कैसे बदलें।