आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों की चर्चा के बीच अब न्यूक्लियर इंजीनियरिंग भी तेजी से उभरते करियर विकल्प के रूप में सामने आ रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने SHANTI Act के तहत न्यूक्लियर इंजीनियरिंग का नया प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की है।