AI, IT, उद्योग और पर्यटन पर फोकस, झारखंड सरकार दिल्ली में करेगी बड़ा निवेश सम्मेलन

सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य 'झारखंड विज़न 2050' को आगे बढ़ाना और राज्य में वैश्विक निवेश को आकर्षित करना है. सरकार का कहना है कि इससे निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.