Zhipu GLM 5.2 Launch: AI की दुनिया में एक बार फिर चीन ने ऐसा दांव चला है, जिसने अमेरिकी टेक कंपनियों की चिंता बढ़ा दी है. अब तक OpenAI, Google और Anthropic जैसी कंपनियां AI की रेस में सबसे आगे मानी जाती थीं, लेकिन चीन के स्टार्टअप Zhipu ने नया ओपन-सोर्स AI मॉडल GLM-5.2 लॉन्च कर दिया है. यह एआई मॉडल को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह मॉडल कोडिंग, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग और AI एजेंट्स जैसे क्षेत्रों में कई बड़े अमेरिकी मॉडल्स को कड़ी टक्कर दे सकता है.