लखनऊ में आयुर्वेद को वैज्ञानिक आधार प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) और सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान (सीमैप) के बीच सहयोगात्मक अनुसंधान को लेकर शुक्रवार को सीमैप परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान दोनों संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) तैयार करने पर चर्चा हुई। बैठक में AIIA के निदेशक प्रो. वैद्य प्रदीप कुमार प्रजापति और वैद्य विवेक अग्रवाल, साथ ही सीमैप के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी सहित कई वैज्ञानिक और श